जोधपुर में युवक को विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को विदेश में नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए गए। इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही रुपए वापस लौट गए। रातानाडा थाना में दी रिपोर्ट में गणेश मंदिर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह बाड़मेर की शिव तहसील का रहने वाला है और जोधपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। रातानाडा में भास्कर चौराहे के पास विक्टोरियन इंग्लिश हब की तमन्ना सेवड़ ने उन्हें विदेश भेजने की बात कही। उसको बताया गया कि पोलैंड में नौकरी लगवाने का पक्का इंतजाम है और इसके लिए ₹6 लाख लगेंगे। इस पर पीड़ित ने चार लाख रुपए उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए और बाकी वीजा मिलने के बाद देना तय हुआ। अलग-अलग समय ट्रांसफर की राशि पीड़ित ने यह राशि अलग-अलग समय पर अलग-अलग ट्रांजैक्शन में दी। इसमें 8 सितंबर 2023 को₹50000ं, उसके बाद 10 सितंबर को 2023 को ₹75000 , 11 सितंबर 2023 को ₹50000, 24 सितंबर को फिर ₹ 70000 और 26 मार्च 2024 को ₹70000 और ट्रांसफर किए गए 4 जुलाई 2024 को ₹90000 गूगल पे से ऑनलाइन ट्रांसफर किया। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया- इसके बाद तमन्ना सेवड़ ने उसे जल्दी वीजा देकर पोलैंड भेजने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद बार-बार संपर्क करने पर उन्होंने न तो विदेश जाने के दस्तावेज उपलब्ध कराए ना ही पैसे लौटए। कुछ समय बाद फोन उठाना बंद कर दिया और धमकियां देने लगे। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ । पीड़ित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को मांग को लेकर थाने में रिपोर्ट दी है।


