भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री गोपाल गोशाला पचंबा की ओर से कार्मेल स्कूल गिरिडीह के 300 से अधिक विद्यार्थियों के लिए गोशाला प्रबंधन पर दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय गौ–संस्कृति,एटू दूध के महत्व, जैविक खेती और पशुपालन के वैज्ञानिक पहलुओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्रवण केड़िया और सचिव प्रवीण बगड़िया ने की। संचालन में निर्मल सालामपुरिया, अमित जालान , प्रमोद कुमार सालामपुरिया , सुनील मोदी , अनिल टिबरेवाल, चांद केड़िया और अन्य सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने देसी एवं विदेशी नस्लों की पहचान, एटू दूध के गुण, जैविक खाद निर्माण, पशु प्रबंधन और दूध प्रसंस्करण जैसी विभिन्न व्यवहारिक प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। संस्था ने भविष्य में भी ऐसी शिक्षाप्रद गतिविधियों को जारी रखने की घोषणा की है। सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी शिक्षाप्रद गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।


