विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

लुधियाना| सतीश चंद्र धवन राजकीय महाविद्यालय में स्वास्थ्य विभाग ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए छात्रों को जागरूक किया। सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप कुमार महिंद्रा के नेतृत्व में जिला मास मीडिया विंग ने नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपायों पर चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि नशे की लत से मुंह, गले और फेफड़ों का कैंसर, किडनी और मानसिक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। जिला मास मीडिया एवं सूचना अधिकारी परमिंदर सिंह ने नशे के अपराध और सामाजिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग नशे के खिलाफ न सिर्फ जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है, बल्कि नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ्त इलाज और पुनर्वास सेवाएं भी उपलब्ध हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन लता ने इस पहल की सराहना की और छात्रों से नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल गुरसरनजीत सिंह संधू, डॉ. सौरव कुमार, डॉ. दीवान घई, डॉ. संजीव कुमार, प्रोफेसर पूनम और प्रोफेसर सिल्पा शर्मा समेत एनएसएस के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *