ब्यावर| आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान, विद्यालय समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र भराड़िया, विद्यालय समिति सचिव हेमेन्द्र दगदी, पटेल राउमावि के प्राचार्य रोहित जैन, विद्यालय प्राचार्य नवीन कुमार सैनी, बालिका प्रधानाचार्य कविता शर्मा मौजूद थे। डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए।


