विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

भास्कर न्यूज| धमतरी धमतरी पुलिस यातायात माह मना रही है। 35वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। 16 जनवरी को बनरौद के माध्यमिक स्कूल, शहर के म्युनिसिपल स्कूल, कसपुर के शासकीय उमावि में यातायात कार्यशाला का आयोजन कर स्कूली छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को ट्रैफिक सिग्नल के बारे में बताया। सिग्नल में लगे लाइट हरी हो तो इसका मतलब हमें आगे बढ़ना है, पीली हो तब स्टाप लाइन में वाहन को चालू कर तैयार होना है। लाल लाइट जलने पर स्टाप लाइन में वाहन रोक कर खड़े होना है। जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन ना खड़े करें, यह लाइन पैदल रोड क्रॉस करने वाले के लिए बनाई है। वाहन चलाते समय मोबाइल, हेडफोन का प्रयोग नहीं करने जागरूक किया। दोपहिया में दो सवारी चलने, बिना हेलमेट के वाहन ना चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन ना चलाने, नाबालिग बच्चोंको वाहन ना चलाने, दोस्तों के साथ गति का मुकाबला ना करें जानकारी दी गई। खरेंगा व बाजार कुर्रीडीह के साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों, व्यवसायियों को यातायात नियमों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राचार्य अन्नपूर्णा सिन्हा, माध्यमिक शाला बनरौद के प्रधान पाठक शेल्या मेहतो, संगीता मोहन, कसपुर शासकीय उमावि के प्राचार्य व शिक्षक समेत पुलिस अधिकारी, जवान मौजूद थे। धमतरी। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *