विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

हरदा| डॉ. भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट स्कूल में एसपी शशांक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह में विद्यार्थियों को ट्रेफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। ट्रेफिक प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कार्यक्रम से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की जानकारी, सुरक्षित सड़क व्यवहार, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सड़क पार करने के सही तरीके, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राहवीर योजना, हिट एंड रन योजना के बारे में भी बताया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *