विद्यार्थियों को स्कूल हाउस ड्रेस बांटे गए

पथरिया | शासकीय प्राथमिक शाला बेलखुरी में स्कूल हाउस ड्रेस वितरण कार्यक्रम 2025 हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुंगेली की महिला एवं बाल विकास सभापति अनिला देवेंद्र सिंह राजपूत रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को हाउस ड्रेस वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजपूत ने कहा कि विद्यालयीन जीवन में हाउस प्रणाली से अनुशासन, एकता और सहयोग की भावना विकसित होती है। बच्चों का उत्साह देखकर मन आनंदित हो गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, अशोक राजपूत, मान सिंह, धन सिंह, सुरेश, डुकेश, अजय, भास्कर राजपूत, दिलीप सोनवानी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *