जालंधर| ज्योति पब्लिक हाई स्कूल में मां बोली दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने पंजाबी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल मधु उप्पल ने छात्रों को अपनी मातृभाषा पर गर्व करने और इसकी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक गीत एवं नृत्य के साथ हुआ।


