बेलगहना | सरदार भगत सिंह महाविद्यालय बेलगहना में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि साहिल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में ग्रामीण प्रतिभा खोज 2025–26 के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार हिमेश पटेल (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा), द्वितीय अमर दास कुर्रे (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरिया) और तृतीय मोनिका (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेंगनमाड़ा) को प्रदान किया गया। साथ ही पांच सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।


