विद्यार्थी अभाव में भी भर सकते हैं उड़ान : उपायुक्त

भास्कर न्यूज| चाईबासा दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान में जिले के डीसी चंदन कुमार ने बच्चों के आगे की शैक्षिक भविष्य को लेकर ढेर सारी बातें की। इस दौरान अन्य अतिथियों ने भी प्रतिभावान बच्चों को अपने आशीर्वचन से उत्साह बढ़ाया। पश्चिम सिंहभूम उपायुक्त चंदन कुमार ने दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि आप में जुनून है तो संसाधनों के अभाव में भी उड़ान भर सकते हैं और मंजिल पा सकते हैं। आज के समय में इंटरनेट से काफी सारी जानकारियां प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हें मिलती है, जिन्हें अपने लक्ष्य मालूम हैं। उन्होंने बच्चों से सफलता पर ध्यान देने की बात कही। सबसे पहले लक्ष्य निर्धारित करें तथा दूसरा संगीत (मित्र) सोच समझ कर बनाएं। उसी से आपका भविष्य निर्धारित होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में सीख आवश्यक है। आपकी यह सफलता आगे और इम्तिहान लेने वाली है। यह सफलता की पहली सीढ़ी है, जिसे आगे भी जारी रखना है। उपायुक्त ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। जेपी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंचल पसारी ने कहा कि अच्छी शुरुआत से भी भविष्य बेहतर होती है। आगे बढ़ने के लिए बच्चे निरंतर पढ़ाई को जारी रखें। मैट्रिक और इंटर का यह पहला सफलता है, लेकिन जीवन को बेहतर करने में ओर भी कई सारी इम्तिहान से गुजरा पड़ेगा। कभी भी मेहनत से भागना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *