विद्यार्थी परिषद के 40 वर्षों से अधिक पुराने कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होटल एम बी प्लाजा में किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के ह्यूमन राइट कमीशन के अध्यक्ष मनोहर ममतानी शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुआत में सभी पुराने साथियों के परिवार जनों के बारे में जानकारी एवं वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे हैं सामाजिक संस्थाओं एवं कार्यक्रमों में जुड़ाव के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि वे 50 साल गुजर जाने के बावजूद भी किसी न किसी सामाजिक कार्यक्रम या प्रकल्प या संस्था से जुड़े हुए हैं एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। आने वाले साथियों में मुख्य रूप से राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ किशनपोल के पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता ,सुनील भार्गव , बी लाल क्लीनिकल लेबोरेटरी के संस्थापक डॉक्टर बनवारी लाल गुप्ता इत्यादि रहे । कार्यक्रम की शुरुआत ताइवान निवासी पूर्व महिला कार्यकर्ता फूलवानी के उद्बोधन से हुआ। कार्यक्रम का आयोजन चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल शाह, शंकर अग्रवाल, दुष्ट दमन सिंह एवं किशन मोतियानी के द्वारा किया गया।


