विद्यालय परिसर में बच्चों ने लगाए पौधे

करनौद| मंगलवार को आदर्श ग्राम पंचायत करनौद के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारती जन सेवा संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में हुआ। बच्चों ने बरगद के पौधे लगाए। इस पहल से गांव में हरियाली, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष घन्नू डडसेना, मनीष पटेल, स्कूल के प्राचार्य राजेश पटेल और शिक्षक दुर्गा डडसेना मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की सोच की सराहना की। बच्चों को पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने की जानकारी दी गई। सभी ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पटेल और जिला अध्यक्ष घन्नू डडसेना ने कहा, बच्चों का यह उत्साह बड़े अभिमानों से बढ़कर है। संघ लगातार सभी स्तरों पर ऐसे कार्यक्रम कर रहा है। आगे भी यह कार्य जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *