भास्कर न्यूज | सरायकेला सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य की अध्यक्षता में त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की। सामूहिक वंदना के उपारंत प्रधानाचार्य ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाले। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन के अलावा वर्ष भर में बहुत सारे कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है जिससे छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए सत्रारंभ से पहले ही पूरे वार्षिक कार्य योजना तैयार किया जाता है। उसी के आधार पर हम पूरे वर्ष भर अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। इस दौरान सर्वप्रथम वार्षिक कार्य योजना का निर्माण किया गया। तत्पश्चात विभागों का बंटवारा किया गया जिसमें हर एक विभाग में प्रमुख और सह प्रमुख मनोनीत किया गया। विनोद आचार्य को परीक्षा विभाग का प्रमुख और आलोक आचार्य को अनुशासन विभाग का प्रमुख बनाया गया और शिक्षिका आशा को स्वच्छता विभाग का प्रमुख बनाया गया। इस क्रम में हर एक विषय का विषय प्रमुख और सह प्रमुख के साथ दिवस अधिकारी का चयन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रवंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य और प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने सभी शिक्षकों को संबोधितकिय। उन्होंने आने वाले सत्र में क्रियाकलाप आधारित पठन पठान पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि क्रियाकलाप आधारित पठन पाठन में छात्र-छात्राओं की रुचि और ज्यादा बढ़ जाती है जिससे शैक्षणिक विकास संभव हो पाता है। इसके साथ ही विद्यालय प्रगति से संबंधित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें नवीन नामांकन, परीक्षा फल प्रकाशन आदि बिंदु सम्मिलित हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित थे।


