इटखोरी| पीएम श्री मध्य विद्यालय इटखोरी की विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक राजीव रंजन की उपस्थिति में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से संदीप कुमार सिंह उर्फ गुडन सिंह को समिति का अध्यक्ष और निशा कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। नए पदाधिकारियों के चयन पर सभी ने खुशी जताई और विद्यालय के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अरुण कुमार, पंचायत समिति सदस्य मृत्युंजय सिंह, अंजू सिंह, अजय सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।


