जयपुर स्थित सभी विद्युत निगमों के कर्मचारियों के लिए शनिवार को विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उद्घाटन राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के मुख्य कार्मिक अधिकारी अमिताभ गुप्ता ने किया। पुरुषों की ओपन कैटेगरी की 4000 मीटर दौड़ में पवन शर्मा (सहायक निदेशक, जनसंपर्क, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आनंद सिंह (टेक्नीशियन, जयपुर विद्युत वितरण निगम) दूसरे और राजेश कुमार शर्मा (सहायक अभियंता, सिविल, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम) तीसरे स्थान पर रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में विनोद कुमार (टेक्नीशियन, जयपुर विद्युत वितरण निगम) ने पहला स्थान हासिल किया। राज बहादुर (टेक्नीशियन, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम) दूसरे और मोहम्मद नासिर (उपनिदेशक, कार्मिक, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम) तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की ओपन कैटेगरी की 1000 मीटर दौड़ में बीणा मीना (वाणिज्यिक सहायक, जयपुर विद्युत वितरण निगम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति वर्मा (सहायक कार्मिक अधिकारी, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम) दूसरे और अंजली चौधरी (कनिष्ठ अभियंता, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम) तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य कार्मिक अधिकारी अमिताभ गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी निगमों के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के दौरान विद्युत भवन में सम्मानित किया जाएगा


