बाड़मेर | जोधपुर डिस्कॉम श्रमिक संघ बीएमएस बाड़मेर द्वारा प्रस्तावित धरने से पूर्व शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय बाड़मेर में वार्ता का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता ने की, इसमें कार्मिक अधिकारी, अधिशाषी अभियंता, लेखाधिकारी सहित निगम प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वार्ता में बीएमएस संगठन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया, जिला प्रभारी जितेंद्र छंगाणी, सदस्य जनक गहलोत, वृत अध्यक्ष मालाराम, महामंत्री नरेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आईदानसिंह इंदा, जिला मंत्री भंवरलाल, लालाराम एवं हिंगलाजदान शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन द्वारा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापनों पर बिंदुवार चर्चा की गई। वार्ता में प्रशासन द्वारा 2024 के लंबित यात्रा भत्ता बिलों के भुगतान, कर्मचारियों के लंबित फिक्सेशन एवं प्रमोशन, कर्मचारियों को जारी किए गए अनावश्यक नोटिस निरस्त करने, एफआरटी के कार्यादेश अनुसार कार्य कराने, वृत स्तर पर खेल गतिविधियों का आयोजन, सुरक्षा समिति का गठन कर नियमित मॉनिटरिंग तथा कार्मिकों को समय पर अवकाश प्रदान करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी।


