रांची के बड़े इलाके में बुधवार को पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए विद्युत शक्ति उपकेंद्र, हरमू के न्यू हरमू फीडर में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में फिजियोथेरेपी क्लीनिक के पास एलटी लाइन का काम किया जाएगा। इसीलिए इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नहीं रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र-पुंदाग के दीपाटोली फीडर में भी आरडीएसएस योजना से संबंधित कार्य किया जाएगा, जिसे लेकर इस फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11.30 से दोपहर 3 बजे तक नहीं रहेगी। विद्युत शक्ति उपकेंद्र-अशोक नगर के पुंदाग फीडर के कुनेर टोली में, कडरू फीडर के अशोक विहार गेट नंबर एक के पास और अरगोड़ा फीडर के अमलतास, अशोक नगर रोड नंबर 4 में भी आरडीएसएस योजना से संबंधित कार्य होगा। इस कारण इस क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाधित रहेगी। जेबीवीएनएल ने इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली से जुड़े आवश्यक काम समय से पूर्व कर लें। उपभोक्ताओं के लिए नंबर जारी : जेबीवीएनएल ने इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए बिजली से संबंधित जानकारी लेने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। विद्युत शक्ति उपकेंद्र अशोकनगर के लिए मोबाइल नंबर 9430344770, विद्युत शक्ति उपकेंद्र पुंदाग के लिए मोबाइल नंबर 9430344710 और विद्युत शक्ति उपकेंद्र हरमू के लिए मोबाइल नंबर 9534743064 जारी किया गया है। 33 केवी हटिया ब्रेकर बदलने का भी होगा कार्य 19 फरवरी को 33/11 केवी पीएसएस हटिया में 33 केवी का ब्रेकर बदलने का कार्य होगा। इससे 11 केवी कल्याणपुर फीडर, 11 केवी ओबरिया फीडर और रेलवे फीडर में विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।


