विधवा के घर में लगाई आग, दो बकरियों की मौत:आरोपी गिरफ्तार; बोला- गुस्से में ऐसा कदम उठाया

खंडवा के मूंदी थाना क्षेत्र के माकड़कच्छ गांव में एक विधवा महिला के घर में शनिवार की रात को आग दी गई। इस आगजनी में महिला का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं, उसकी बकरी के दो बच्चों की भी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ आगजनी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रामचंद्र पिता भगवान नायक (35) ने 35 वर्षीय विधवा महिला के घर में आग लगाई थी। इस आग से घर में रखा अनाज, बिस्तर, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता ने मूंदी थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रेम-प्रसंग बना विवाद की वजह पुलिस पूछताछ में आरोपी रामचंद्र ने स्वीकार किया कि उसने महिला के साथ प्रेम संबंधों के चलते यह अपराध किया। उसने बताया कि वह करीब एक साल से महिला के साथ रिश्ते में था और उसकी जरूरतों को पूरा करता आ रहा था। हालांकि, पिछले एक-दो महीनों से महिला ने उससे दूरी बना ली थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी रामचंद्र के खिलाफ आगजनी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *