विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण:गर्भवती होने पर देवर ने शादी से किया इनकार, पुलिस ने भेजा जेल

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा भाभी के साथ देवर द्वारा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, उसके पति की मृत्यु चार साल पहले हुई थी। देवर की पत्नी की 10 महीने पहले प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। बच्चे की देखभाल के लिए पीड़िता को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान देवर का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। देवर ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे पीड़िता ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे महिला 6 महीने की गर्भवती हो गई। गर्भावस्था का पता चलने पर जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो देवर ने न केवल शादी से इनकार कर दिया बल्कि होने वाले बच्चे को भी अपनाने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, देवर-भाभी के बीच पहले अच्छे संबंध थे। घटना के बाद से गांव में इस मामले को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *