विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप:पीड़िता को जान से मारने की दी धमकी, लाखों रुपए भी हड़पने का आरोप

अजमेर में एक विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी पर झांसे में लेकर लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया है। महिला ने शिकायत देकर बताया कि 1 साल पहले एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई थी। आरोपी के द्वारा उसके विधवा होने का फायदा उठाकर उसे शादी का झांसा दिया गया। बाद में घर पर आकर उसके साथ रेप किया गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे अलग-अलग होटल में ले जाकर भी रेप किया। उसके मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसे झांसे में लेकर उससे लाखों रुपए हड़प लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *