विधानसभा अध्यक्ष अस्पताल में किए कई उद्घाटन:सेंट्रल लैब और जनसुनवाई केंद्र की हुई शुरुआत, मरीज को कंबल किए वितरित

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से शनिवार को जेएलएन अस्पताल में सेंट्रल लैब, जनसुनवाई केंद्र, सेतु कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए। बता दे कि आज विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का जन्मदिन है। इस मौके पर देवनानी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कई विकास कार्य का शिलान्यास भी किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनाली ने कहा कि निश्चित रूप से मेरा जन्मदिन सेवा के कामों से और सनातन संस्कृति सहित आध्यात्मिक रूप से मानता आया हूं। इसी के तहत अस्पताल में 15 स्ट्रेचर, 11 व्हील चेयर और 111 कंबल दिए हैं। इससे मरीजों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेंट्रल लैब, जनसुनवाई केंद्र, सेतु कार्यक्रम का उद्घाटन किया है। गत दो दिनों में जनता क्लिनिक अलग-अलग तीन स्थानों पर उद्घाटन किया। इससे प्रत्येक व्यक्ति को उसकी बीमारी पर तुरंत इलाज मिलेगा। जिससे कि सभी सुखी और स्वस्थ रह सके। देवनानी का आज जन्मदिन, विभिन्न कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आज जन्मदिन है। देवनानी की ओर से दिन की शुरुआत गायों को चारा खिलाकर और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर आशीर्वाद लेते हुए की है। साथ हो सुकन्या योजना के तहत बचियों के खाते खुलवाए गए और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही शहर में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *