विधानसभा का बजट सत्र:विस सत्र 31 से, 6 फरवरी को बजट संभव; जिले, अंग्रेजी स्कूल जैसे मुद्दों पर होगा हंगामा

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। शुरुआत राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के अभिभाषण से होगी, दूसरे दिन 1 फरवरी को अभिभाषण पर बहस होगी। उम्मीद है 6 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट सत्र बहुत हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि 9 जिले व 3 संभाग खत्म करने, अंग्रेजी स्कूल बंद करने, पिछले सरकार के फैसले योजनाओं का रिव्यू और खराब कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे उठेंगे। जिलों को लेकर कांग्रेस कई जिलों में आंदोलनरत है। दूसरी ओर, राइजिंग राजस्थान में औद्योगिक निवेश संबंधी प्रावधान बजट के केंद्र में रहेगा। इस बार सदन बदला हुआ दिखेगा, क्योंकि इसमें कारपेट हरे की जगह अब गुलाबी लगाया गया है। साथ ही, पेपरलेस काम, हर विधायक की सीट पर टैबलेट जैसी चीजें भी दिखेंगी। सत्र की तैयारियों की समीक्षा 16वीं विधानसभा के तीसरे सत्र के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली। तैयारियों की समीक्षा की। सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। तृतीय सत्र की अधिसूचना विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने बुधवार को जारी की। पिछले सत्र के 2000 से अधिक प्रश्न अब भी अनुत्तरित कांग्रेस के पास ये 3 बड़े मुद्दे भाजपा सरकार इनसे जवाब देगी ये बिल लाए जा सकते हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *