विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन:खाद संकट, परमार दंपती सुसाइड केस पर सरकार को फिर घेरेगा विपक्ष

मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। आज भी विपक्ष सरकार को एमपी में खाद संकट, आष्टा के परमार दंपती सुसाइड केस, बेरोजगारी, गेहूं-धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने, कर्ज, क्राइम जैसे मुद्दों पर घेरेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के अलावा कांग्रेस के विधायक सरकार को घेरने के लिए अलग-अलग मुद्दे उठाएंगे। आज आ सकता है सप्लीमेंट्री बजट शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जा सकता है। 15 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आज विधानसभा के पटल पर रखा जा सकता है। शीतकालीन सत्र के पहले दिन की 5 खास बातें ये खबर भी पढ़ें… विधानसभा सत्र का पहला दिन: खाद की बोरियां लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक मध्यप्रदेश विधानसभा के पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र का सोमवार को पहला दिन रहा। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस ने हंगामा करते हुए वॉकआउट कर दिया। विधानसभा से बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, भाजपा सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में कई लोग नकली खाद बेच रहे हैं। उस नकली खाद को बाजार में आने से सरकार रोके, इसके कारण किसानों की फसल का नुकसान हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *