विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का आखिरी दिन है। बजट बहस पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भाषण होगा। इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे। सीएम विपक्ष की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर भी बात रखेंगे। आज सदन में प्रश्नकाल नहीं हुआ। खेजड़ी समेत कई मुद्दों को उठाएंगे नेता प्रतिपक्ष पिछले दो दिनों से सदन में ‘खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ का मुद्दा उठ रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने कल (4 फरवरी) भी सदन में कहा था कि’खेजड़ी बचाओ आंदोलन’ में धरने पर बैठे साधु-संतों तक से सरकार ने बात नहीं की है। आज भी वे अपने भाषण के दौरान इस मुद्दे को उठाएंगे। इसके अलावा पेपरलीक, कांग्रेस सरकार की योजनाओं को कमजोर करने, गहलोत राज के आखिरी 6 महीनों के रिव्यू पर बनी कमेटी की रिपोर्ट नहीं आने, सरकार की विफलताओं का मुद्दा उठायसा जाएगा। विपक्ष के आरोपों पर जवाब देंगे सीएम सदन की परिपाटी रही है कि हर सीएम राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान विपक्ष के उठाए गए प्रमुख मुद्दों का जवाब देते रहे हैं। आज भी सीएम विपक्ष के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब देंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, विधायक नरेंद्र बुडानिया, हरिमोहन शर्मा, राजेंद्र पारीक ने बहस के दौरान कई ऐसे मुद्दे उठाए थे, जिन पर सत्तापक्ष असहज रहा है। उन मुद्दों पर सीएम आज जवाब दे सकते हैं। …. ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान- तीन बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच-प्रधान और मेयर:अनपढ़ों के निकाय-पंचायत चुनाव लड़ने पर नहीं लगेगी रोक, सरकार का विधानसभा में जवाब


