विधानसभा में पाकिस्तानी कहने पर भावुक हुए कांग्रेस विधायक:रफीक खान बोले- मुस्लिम विधायक होना अपराध है तो कानून पास कर दो, कोई मुसलमान विधायक नहीं बनेगा

विधानसभा में शुक्रवार को हंगामे के दौरान कांग्रेस विधायक को पाकिस्तानी कहने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस विधायक रफीक खान आज विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गए, गला रूंध गया। रफीक खान ने कहा- जिस तरह से एक विधायक का चरित्र हनन किया गया। सदन में मुझे गालियां दी गई, मैं बहुत कुंठित और पीड़ित महसूस कर रहा हूं मैं। अभी विधानसभा अध्यक्ष से कहा जब आप ऑफलाइन किए हुए वाक्य पर चर्चा करवा सकते हो तो इससे बड़ा और मुद्दा क्या हो सकता है। रफीक खान ने रुंधे गले से कहा- जयपुर के विधायक ने जिस तरह मेरे चरित्र का चीर हरण किया। दो साल पहले मेरे वालिद(पिता) गुजर गए , आज मेरे पिता जिंदा जिंदा होते, उनके सामने मुझे इस तरह गालियां पड़ती तो वो बर्दाश्त नहीं कर पाते। रफीक खान बोले- कहां-कहां से डिलीट करवाओगे रफीक खान ने कहा – मैने स्पीकर से इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री से बात करने को कहा। मैंने संसदीय कार्य मंत्री से मैं बात की, उन्होंने कहा इस पर सदन में चर्चा नहीं कराएंगे, सब डिलीट करवा दिए । मैंने उनसे कहा कि कहां कहां से डिलीट करवाओगे, सोशल मीडिया से डिलीट हो जाएंगे क्या। मेरे पिता कवि थे, उन्होंने हिंदी में लिखा। जब सुखाड़िया जी के समय अकाल पड़ा कवियों के एक मंडली ने पूरे प्रदेश में घूम कर अकाल के लिए चंदा उनमें प्रमुख रूप से मेरे पिता थे। रफीक खान बोले- मुसलमान विधायक होना अपराध है क्या? रफीक खान ने कहा- मुझे दो रात से नींद नहीं आई है। तकलीफ में हूं , मुसलमान विधायक होना अपराध है क्या? अगर मुसलमान विधायक होना अपराध है तो मैं बीजेपी के लोगों से कह रहा हूं, यहां भी कहना चाहता हूँ, विधानसभा में कानून लाकर यह कह दो कि यहां आगे से कोई मुस्लिम विधायक चुनकर नहीं आएगा । रफीक खान ने कहा- विधानसभा में चर्चा कर रहे हो तो बातचीत से समाधान होना चाहिए था। आपने चर्चा के दौरान न केवल शब्दों की मर्यादा तोड़ी, जिस तरह मेरे व्यक्तित्व का चीर हरण किया गया। इस तरह के शब्द मेरे लिए इस्तेमाल किए गए , मैं उम्मीद करता हूं यह बात पूरी सरकार सुनेगी और इस बात पर चर्चा करेगी । ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो विधानसभा ऐसे कदम उठाएगी, ऐसी उम्मीद करता हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *