विधानसभा सत्र में जो मुद्दा उठाया उसे ग्राउंड लेवल पर लागू करवाएंगे : डॉ. जसबीर सिंह

भास्कर न्यूज । अमृतसर विधानसभा सत्र के अंतिम दिन विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू ने कहा कि पिछली सरकारों में सिर्फ चर्चाएं होती थी काम नहीं। लेकिन आप सरकार ने जो बजट पेश किया हर वर्क के लोग खुश हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने 46.50 फीसदी गरीब परिवारों का कर्जा पूरी तरह से माफ कर दिया। इन परिवारों ने निगमों से कर्जा लिया हुआ था। वेस्ट हलका में अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे। सरकार के इस फैसले से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने वेस्ट हलका के मुद्दों को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मुलाकात की। वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया कि निगम से लिया कर्जा ही नहीं सरकार से केंद्र-राज्य सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को दिलाएंगे। विधायक संधू ने कहा कि विधानसभा में आंगनबाड़ी वर्करों-सहायिकाओं का वेतन बढ़े इसका मुद्दा उठाया था। जबकि पंचायती जमीन की बोली में गांव के कुल पंचायत क्षेत्र का 1/3 हिस्सा एससी वर्ग को मिलना चाहिए लेकिन दूसरे वर्ग के लोग फायदा उठा लेते हैं, इसमें होने वाली गड़बड़ियों को भी सामने लाया। किस तरह से एससी वर्ग के व्यक्ति का चेहरा दिखाकर जमीन की बोली लगाई जाती है। लेकिन बोली की रकम कोई और जमा कराता है। लेकिन बाद में उस जगह का इस्तेमाल कोई और कर लेता है। जो जगह एससी वर्ग के लिए आरक्षित है और उस पर लगाई गई फसल किसी और के नाम पर है। फसल के बाजार से बंटा हुआ पैसा किसी और खाते में जाता है। इस गड़बड़ी पर नकेल कसी जाएगी। दोनों ही अहम मुद्दों को ग्राउंड लेवल पर लागू कराएंगे। इसके लिए सीएम से मुलाकात कर चर्चा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *