कांकेर| छत्तीसगढ़ की विधानसभा शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक होगी। विधानसभा सत्र के दौरान त्वरित जानकारी प्राप्त करने के लिए कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा अपर कलेक्टर जितेंद्र कुमार कुर्रे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विधानसभा प्रश्नों का उत्तर शासन को प्रेषित करने कहा।


