अजमेर दक्षिण से विधायक अनीता भदेल ने क्षेत्र में 1 करोड़ 50 लाख की लागत से सड़क व नाला निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। जिससे आने वाले समय में लोगों को राहत मिलेगी। धोलाभाटा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पार्षद और अन्य भाजपा के पदाधिकारी और जनता मौजूद रही। विकास कार्यों की जानकारी देते हुए अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने बताया कि क्षेत्र के वार्ड संख्या 47 स्थित धोलाभाटा रेलवे पुलिया के नजदीक से शंकर बेकरी टेलीफोन एक्सचेंज तक बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है। इससे बारिश के दिनों में आने वाली परेशानी से निजात मिल सके। इस कार्य का शुभारंभ करने के साथ ही वार्ड संख्या 46 और 47 के मध्य 32 लाख से सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। दोनों विकास कार्य करीब डेढ़ करोड़ की लागत से किए जा रहे हैं। इनका आज शिलान्यास किया गया है। जल्द ही यह कार्य पूर्ण होंगे जिससे आमजन को राहत मिलेगी।


