कांग्रेस ने बामनवास विधायक इंदिरा मीणा को संगठन सर्जन अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है। जिसके बाद आज पहली बार विधायक इंदिरा मीणा जयपुर से सवाई माधोपुर पहुंची। जिलाध्यक्ष बनने के बाद इंदिरा मीणा के सवाई माधोपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। जयपुर से आते वक्त जैसे ही इंदिरा मीणा का काफिला सवाई माधोपुर जिले की सीमा में दाखिल हुआ वैसे ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको फूल मालाओं से लाद दिया। फूल मालाओं के साथ ही कार्यकर्ताओ ने शॉल, साड़ी और कांग्रेस का दुपट्टा पहनकर उनका जोरदत स्वागत किया। जयपुर से सवाई माधोपुर पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं ने दतवास मोड़, मित्रपुरा, बोरदा, उदगांव, घाटानैनवाड़ी, पीपलदा, जास्टाना, टोंड, मलारना, तारनपुर सहित सूरवाल करमोदा, बाबा टी स्टॉल आदि जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा जगह जगह स्वागत सत्कार के बाद सीधे अंबेडकर सर्किल पहुंची और संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें संविधान की प्रति भेंट की। भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वो उस विश्वास और भारोसे पर पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जिले में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान इंदिरा मीणा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार दो साल पूरे होने वाले है, लेकिन यह सरकार दो सालों में हर मोर्चे पर पूरी तरह से फैल साबित हुई है। भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। आज प्रदेश में किसानों की समस्या हो या महिलाओं , बालिकाओं से सम्बंधित समस्या हो, हर मोर्चे पर सरकार फैल साबित हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है और हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश की भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर तरीके से आवाज उठाएंगी।


