भास्कर न्यूज | ओड़िया ग्राम पंचायत ओड़िया में रविवार को भक्त शिरोमणि मां कर्मा माता की जयंती परिक्षेत्र स्तरीय साहू संघ और तहसील साहू संघ ने मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साजा विधायक ईश्वर साहू शामिल हुए। सुबह 9 बजे समाज के लोगों ने बाजे-गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली, जो गांव के महामाया मंदिर पहुंची। वहां पूजा-अर्चना कर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में गांव वालों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया गया। ईश्वर साहू ने मां कर्मा के चित्र पर दीप जलाकर पूजा की। उन्होंने कहा कि साहू समाज मेहनती और प्रगतिशील है। मां कर्मा सभी के लिए प्रेरणा हैं। बसंत साहू ने कहा कि समाज में समरसता और एक विचारधारा जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गैंदराम साहू ने की। मौके पर थानखम्हरिया अध्यक्ष बसंत साहू, कार्यकारी अध्यक्ष बेनूराम साहू, जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, दुखित राम साहू, गिरधर साहू, केदार साहू, अंतराम साहू, ओमकारेश्वर चुम्मन साहू, रेखा हेमंत साहू मौजूद रहे।


