विधायक ऋतु बनावत द्वारा किए विकास कार्यों की जांच:टीम ने फ़ाइलें की जब्त, जिला परिषद की टीम कर रही जांच

दैनिक भास्कर द्वारा तीन विधायकों की खबर छपने के बाद अब सरकार हरकत में आ गई है। भरतपुर जिले की बयाना विधायक ऋतु बनावत द्वारा किए गए विकास कार्यों की जांच करने के लिए एक टीम बयाना पहुंची। टीम ने विकास कार्यों के लेखाजोखा लिखी हुई फाइलें जब्त की, साथ ही कई अधिकारियों से भी बात की गई। हैंडपंप स्वीकृति की जांच की गई भरतपुर जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा रानी व्यास के नेतृत्व में टीम गई। गुरुवार देर शाम टीम बयाना पंचायत समिति पहुंची। जहां टीम ने ग्राम पंचायत सीदपुर में विधायक निधि से किए गए कामों की जांच की गई। साथ ही फ़ाइल जब्त की गई। इस विकास कार्य के तहत 80 हैंडपंप की स्वीकृति दी गई थी। विकास कार्यों से सम्बंधित फाइल की गई जब्त इसके बाद टीम मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय पहुंची। वहां पर विधायक निधि से स्कूलों में आई दरी-पट्टियों के संबंध में जांच की गई। उसके बाद टीम सीदपुर ग्राम पंचायत में पहुंची वहां विधायक निधि से हुए विकास कार्यों की जानकारी ली। बयाना कस्बे के भावड़ा गली स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल और गांव ककलपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधायक निधि से आए दरी पट्टियों की जांच की गई। टीम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ दो विकास अधिकारी जिला परिषद के एक्सईएन और लेखा अधिकारी मौजूद रहे। इनपुट- महेश शर्मा, बयाना, भरतपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *