विधायक कुंवर का विस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर

विधायक कुंवर विजयप्रताप सिंह ने विस कमेटी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है, जिसे विस अध्यक्ष ने स्वीकार कर नोटिफिकेशन जारी किया है। 75 दिन पहले अनुशासनहीनता के आरोप में हाईकमान ने विधायक को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित किया था। इसके करीब 50 दिनों बाद गत 19 अगस्त को विस कमेटी की सदस्यता छोड़ने के लिए अर्जी दी थी। नोटिफिकेशन के अनुसार विस की कार्यप्रणाली और संचालन नियमावली के नियम 180 के तहत कुंवर को अधीन समिति का सदस्य नामित किया गया था। विधायक कुंवर अपनी ही पार्टी के सरकार पर सवाल उठाकर चर्चा में बने रहे। पूर्व आईपीएस अधिकारी रह चुके और बेअदबी कांड व पुलिस कार्रवाई की जांच को लेकर चर्चित रहे हैं। पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद वे राजनीति में आए और साल-2022 में आम आदमी पार्टी से चुनाव जीतकर विधायक बने। राजनीति में भी ईमानदार छवि के तौर पर अपनी पहचान बनाई। लोगों के मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते रहे। यही नहीं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर डटकर बोलते रहे। लेकिन आप पार्टी के खिलाफ बोलना उनके लिए महंगा पड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *