विधायक के करीबी सड़क दुर्घटना में घायल

चाईबासा| चक्रधरपुर से चाईबासा लौट रहे मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के छात्र अनुज पुरती की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना हो गई। घटना लगभग अपराहन 4 बजे के आसपास बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा सदर अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया। माथे पर पांच टांके लगाए जाने के उपरांत ड्रेसिंग किया गया। बताया जाता है कि अनुज विधायक सुखराम उरांव के बेहद करीबी माने जाते हैं। साथ ही बिशप फूलचंद महतो के सबसे करीबी हैं। अनुज पुरती ईसाई समाज एवं ऑल चर्च यूथ का भी सक्रिय सदस्य एवं समाज का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने भी घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *