विधायक गुप्ता ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ

अमृतसर| केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अजय गुप्ता ने क्षेत्र के विकास को गति देते हुए आज वार्ड नंबर 55, 56 और 63 में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विधायक ने वार्ड 55 और 56 के बाजारों व गलियों को रेडी मिक्स कंक्रीट से बनवाने के कार्य की शुरुआत की। साथ ही, वार्ड 63 के सूअर मंडी क्षेत्र में निवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए नए ट्यूबवेल का शुभारंभ भी किया। विधायक डॉ. गुप्ता ने बताया कि “रंगला पंजाब विकास योजना” के तहत उनके हलके के लिए 5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी राशि से पुरानी और जर्जर गलियों को आरएमसी और सीसी फ्लोरिंग से नया रूप दिया जा रहा है। सूअर मंडी में लग रहे ट्यूबवेल के बारे में उन्होंने कहा कि अगले 20 दिनों में यह चालू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत समाप्त हो जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *