अमृतसर । विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल हलका अधीन आते किसी भी वार्ड में लोगों को परेशानी नहीं आने देंगे। वार्ड नंबर 69 गुरबख्श नगर निजी आबादी के क्षेत्र में नई वाटर सप्लाई पाइप डालने, वार्ड नंबर 63 हरिपुरा शीशे वाला पार्क और वार्ड नंबर 67 बड़ा हरिपुरा क्षेत्र में बंद पड़े ट्यूबवेल लगवाने की नींव रखी। वहीं दूषित पेयजल से जुड़ी शिकायतों का निपटारा कराया। उन्होंने बताया कि हरिपुरा क्षेत्र में ट्यूबवेल खराब हो चुका था, जिसे ठीक करवा कर नई मोटर लगवा दी गई। हरिपुरा गली नंबर 1, 2,3 और गली नंबर 4 में घरों में दूषित पेयजल आने की शिकायतें मिल रही थी। निगम अफसरों को बोलकर निपटारा करा दिया है। इस मौके पर हैप्पी, ज्योति, गुरजीत सिंह, बिट्टू, मनजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


