रांची | आरएसबी (रोहित सिंह बारी) पब्लिक स्कूल का उद्घाटन रविवार को हटिया के विधायक नवीन जायसवाल के कर कमलों द्वारा फीता काट कर किया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने से बड़ा और महत्वपूर्ण काम दूसरा नहीं हो सकता। स्कूलों में समाज के भविष्य का निर्माण होता है। शिक्षक देश का भविष्य गढ़ते हैं। समारोह में भैरव सिंह, अमित गोप, अशोक पासवान, जैन पांडे, धनंजय पांडे, अजय कुमार, रामजन्म प्रसाद, विजय रंजन राम, गीता प्रसाद, किरण देवी समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।


