जयरामनगर| मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम पंचायत जयरामनगर खैरा में विधायक मद से स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आदिवासी समाज रंगमंच का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि रंगमंच के निर्माण से आदिवासी समाज को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक कार्यक्रमों में सुविधा मिलेगी। अध्यक्ष बहोरन ध्रुव, राजकपूर सिदार, रामाधार गोंड़, चमरू मरकाम, रामचंद्र सिदार, बउला सिदार, चंदन जगत आदि मौजूद रहे।


