जरहागांव | मितानिन दिवस के अवसर पर नगर पंचायत में कार्यरत मितानिनों को विधायक पुन्नू लाल मोहले ने साड़ी और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, वेद प्रकाश कश्यप, मंडल अध्यक्ष बंटी जायसवाल, उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, पार्षद धीरसिंह बंजारे, अश्वनी कश्यप, मितानिन ललिता कश्यप, सुनती जायसवाल, बबीता कश्यप, चंद्रेखा कश्यप, कल्याणी कश्यप, एमटी सुलोचना मसीह उपस्थित रहे। विधायक पुन्नू लाल मोहले ने मितानिनों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और शासन की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में इनका योगदान महत्वपूर्ण है।


