विधायक ने सपोटरा अस्पताल का किया औचक निरीक्षण:ओपीडी, आपात सेवाओं की समीक्षा की; कमियां दूर करने के निर्देश दिए

करौली जिले में सपोटरा विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा ने सपोटरा स्थित उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा मशीनों व उपकरणों की कार्यशील स्थिति का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ओपीडी, आपातकालीन सेवाओं, लैब, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक मशीनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। विधायक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाई गई कमियों को तुरंत दूर किया जाए। साथ ही, मशीनों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने और आमजन को बेहतर, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए। इस निरीक्षण के समय सीएमएचओ जयंतीलाल मीणा, बीसीएमएचओ मनोज मीणा, पूर्व जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह जादौन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी पाकड़, सीताराम भूतिया, विनोद चौधरी, चतुर्भुज पाकड़, धनीराम मास्टर और भारत लाल निशाना सहित उप जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *