अनूपगढ़ से कांग्रेस विधायक शिमला नायक ने घड़साना SDM सुनील चौहान को जमकर खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, विधायक सोमवार दोपहर 2:30 बजे किसानों के साथ SDM को ज्ञापन देने पहुंचीं। गार्ड को SDM को बाहर बुलाने के लिए भेजा। थोड़ी देर तक जब SDM बाहर नहीं आए तो विधायक उनके ऑफिस में गईं। उनसे बाहर नहीं आने का कारण पूछा। इसके बाद विधायक और SDM में बहस हो गई। 3 मिनट की बहस के बाद SDM बाहर आए और विधायक से ज्ञापन लिया। 3 मिनट तक विधायक और SDM के बीच नोक-झोंक हुई विधायक- समय नहीं है क्या। आपको ज्ञापन देने के लिए 50-60 लोग बाहर खड़े हैं। पहले आपको सूचना दी थी। कम से कम ज्ञापन तो रिसीव करेंगे आप। SDM- मैं रिसीव कर रहा हूं ना। मैंने मना किया क्या किसी को। विधायक- हमें आधा घंटा हो गया खड़े हुए। SDM- ऐसे तो मैडम कोई बात कर लो, आधा घंटे तो हुआ नहीं आपको। विधायक- नहीं सर, हमने आते ही मैसेज डाल दिया कि हम इतने बजे आएंगे। SDM- मैं ज्ञापन ले तो रहा हूं। मना थोड़े ही कर रहा हूं। विधायक- जनप्रतिनिधि आए हैं। 5 मिनट में आप ज्ञापन तो ले ही सकते हैं। SDM- मेरे पास गार्ड आया, मैंने कहा कि मैं ज्ञापन ले रहा हूं। मना किया क्या मैंने ? विधायक- बाहर आ जाओ SDM- मैडम, आपने बाहर के लिए कहा तो मैंने मना नहीं किया। विधायक- एसडीएम साहब, आज कोई पहली बार मैंने ज्ञापन नहीं दिया है। SDM- मैडम मेरा निवेदन इतना ही है कि मैं आपका ज्ञापन ले रहा हूं। विधायक- आपके सभी एसडीएम साथी जो रहे हैं उनसे पूछना विधायक जी का क्या रवैया है। वो 5 मिनट भी नहीं लगाते थे। कलेक्टर भी सारे काम छोड़कर पहले ज्ञापन रिसीव करते थे। SDM- मैडम आपको आए हुए 5 मिनट भी नहीं हुए। मैं आ रहा हूं। मैंने ज्ञापन लेने के लिए मना नहीं किया है। विधायक- मना तो आप कैसे ही करोगे। मना कर सकते हो आप? SDM- आप कर लो आपको जैसे करना है, जब हो जाए तो बता दो कि कहां ज्ञापन लेना है। विधायक- आइए बाहर। ऑनलाइन गिरदावरी नहीं होने से किसान परेशान
विधायक शिमला नायक रबी की फसल के लिए मार्च तक सिंचाई पानी का रेगुलेशन जारी रखने की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन देने पहुंची थीं। उन्होंने कहा- कि मूंग खरीद का रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बावजूद ऑनलाइन गिरदावरी नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। तुरंत गिरदावरी शुरू करने की मांग की। विधायक ने कहा- किसानों को डीएपी और यूरिया की पर्याप्त मात्रा न मिलने से भी समस्या आ रही है। स्मार्ट मीटर लगाने का किया विरोध
विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का आमजन विरोध कर रहा है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
विधायक शिमला नायक ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की जायज मांगें पूरी नहीं हुईं तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें अनूपगढ़ विधायक अधिकारियों से बोली-‘जुलूस निकाल दूंगी’:बैठक में सिंचाई विभाग के जेईएन से कहा-‘आपके विभाग ने घोटाला किया’ कांग्रेस विधायक ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जुलूस निकालने की धमकी दे डाली। मामला श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ का है। जहां कांग्रेस विधायक शिमला नायक पंचायत समिति की साधारण सभा की हो रही बैठक में हिस्सा ले रहीं थीं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)


