विधायक बोलें- फसल खराबे का मुआवजा दिलाऊंगा:गिरदावरी रिपोर्ट बनाने के दिए निर्देश, ओलावृष्टि से किसानों को हुआ है नुकसान

टोंक में 2 दिन पहले हुई बारिश के साथ ओलवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने अधिकारियों से किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए खराबे की रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए है। साथ ही पीड़ित किसानों को भी आश्वस्त किया है कि वे उन्हे फ़सल खराबे का मुआवजा दिलाने के लिए मंत्री से बात करेंगे। विधायक गुर्जर ने बताया कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में कई गांवों में शुक्रवार शाम और रात को हुई बारिश के साथ ओलवृष्टि हुई है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसको लेकर किसानों ने भी सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इसे गंभीरता से लेते संबंधित अधिकारियों को फ़सल खराबे की गिरदावरी रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। ताकि सरकार से उन्हे मुआवजा दिलवा सकू। उन्होंने बताया कि किसानों को मुवावजे दिलवाने के लिए वे मंत्री से बात करेंगे। नियमानुसार किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। सोप क्षेत्र में ज्यादा नुकसान
सोप तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में ओले गिरने से सरसों, सब्जियों की फसल 80 प्रतिशत खराब हो गई हैं। कई जगह तो सौ प्रतिशत फ़सल खराब हो गई है। सबसे ज्यादा मनोहरपुरा मालियान, पायगा, सरीफनगर, इस्लामनगर,शिव कुम्हारिया सहित एक दर्जन गांवों में ओलवृष्टि हुई है। इससे किसानों की काफी नुकसान हुआ है।। इनपुट: सुरेश नागर, सोप।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *