विधायक ब्यास की अनुशंसा से

भास्कर न्यूज | जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा से जांजगीर-चांपा क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में विकास कार्यो के लिए मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 47 लाख रूपये राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक ब्यास कश्यप की अनुशंसा पर मुक्तिधाम सह शेड निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित ग्राम के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार एवं अन्य धार्मिक कार्यो के दौरान लोगों को होने वाली असुविधाओं को देखते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के समक्ष मुक्तिधाम सह शेड निर्माण का प्रस्ताव रखा था। विधायक की सक्रिय पहल और अनुशंसा के बाद विभाग द्वारा निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी गई। विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम पेण्ड्री (जांजगीर), धुरकोट, गौद, मरकाडीह एवं अकलतरी में 9.40 लाख रूपये की लागत से मुक्तिधाम सह शेड निर्माण के लिए कुल 47 लाख रूपये राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुक्तिधाम में शेड का निर्माण होने से वर्षा और तेज धूप के समय लोगों को राहत मिलेगी तथा अंतिम संस्कार के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। गांव के सरपंच तथा नागरिकों ने इस स्वीकृति के लिए विधायक ब्यास कश्यप का आभार व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *