विधायक राजवाड़े ने गीरजापुर खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | पटना विधायक भईया लाल राजवाड़े ने धान खरीदी केन्द्र गीरजापुर का निरीक्षण िकया। खरीदी केन्द्र गीरजापुर में मंगलवार को विधायक भईया लाल राजवाड़े ने धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों को धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके सख्त निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से कहा कि आप सभी की चिंता प्रदेश सरकार को है आप सबका धान शासन के समर्थन मूल्य के आधार पर 3100 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक राजवाड़े के साथ अंशु देवांगन सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *