विधायक राजू ने श्रम विभाग के योजना तहत हितग्राही को दिया सिलाई मशीन

भास्कर न्यूज| महासमुंद बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने कार्यालय में श्रम विभाग के योजना के तहत एक हितग्राही को सिलाई मशीन प्रदान किया। सिलाई मशीन मिलने पर हितग्राही आरती सिन्हा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए शासन व विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि स्वयं के रोजगार के लिए उन्हें साधन की आवश्यकता थी, जो शासन की योजना के तहत उन्हें प्राप्त हुई है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इससे हर वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। किसान और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। ऐसे ही योजनाओं में श्रम विभाग के अंतर्गत असंगठित कर्मकार सिलाई मशीन सहायता योजना संचालित है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य मजदूर वर्ग की महिलाओं को स्वयं का रोजगार देना है। कई महिलाएं कार्य करना चाहती है पर साधन नहीं होने के कारण नहीं कर पाती है। इसलिए इन्हें कार्य के अनुरूप उपकरण प्रदान किया जाता है। श्रम विभाग द्वारा राजमिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, पोर्टर, चित्रकार आदि जैसे विभिन्न ट्रेडों के श्रमिकों के लिए भी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिसमें उन्हें वित्तीय सहायता या उपकरण किट प्रदान की जाती है। इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता राजू साहू, शरद राव, आकाश पांडे, शुभम पांडे सहित अन्य उपस्थित थें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *