विधायक व ग्रामीणों ने रानीपरतेवा में आत्मनिर्भर भारत की शपथ ली

भास्कर न्यूज| मुड़ागांव(कोरासी) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के रानीपरतेवा क्लस्टर भवन में गुरुवार को ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम के चौथे एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, राजू साहू, पंकज निर्मलकर, संदीप पांडेय, बिहान समूहों की दीदियां एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि बिहान समूहों की दीदियां गांव की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इस अवसर पर रमन नामदेव, सोमन यदु, गुलशन सिन्हा, भगत सिन्हा, रामप्रसाद सांडिल्य, मुकेश साहू, धर्मेंन्द्र यदु, गिरवर सिन्हा, पुनउ प्रजापति, खेलन सिन्हा, राकेश अडवांसी, रघुनाथ साहू, गोकुल निर्मलकर, कलस्टर अध्यक्ष गेसबाई ध्रुव, देववती ध्रुव, लेखपाल ओमप्रकाश साहू, सुभाष निर्मलकर सहित कलस्टर के 36 ग्रामो से आये बिहान दिदिया उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *