विधायक श्वेता सिंह मामले की प्रारंभिक जांच पूरी:बोकारो डीसी ने की जांच, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपी रिपोर्ट, राजभवन में भी शिकायत

बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ मिली दो पैन कार्ड, कई वोटर कार्ड और चुनाव के समय गलत जानकारी उपलब्ध कराने संबंधी शिकायत की बोकारो डीसी ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। उन्होंने इससे संबंधित रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दी है। डीसी को भाजपा की ओर से जो शिकायत मिली थी, उसमें श्वेता सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव में नामांकन के समय दायर शपथ पत्र में गलत सूचना देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत में श्वेता सिंह के पास एक सहित पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड होने का आरोप लगाया गया था। जांच में डीसी ने को क्या मिला मामले की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि श्वेता सिंह के पास दो पैन नंबर है। एक पैन रामगढ़ और दूसरा गुड़गांव से जारी किया गया है। गुड़गांव से जारी किए गए पैन से रिटर्न दाखिल नहीं किया गया है। रामगढ़ से जारी किए गए पैन से रिटर्न दायर किया जाता है। उपायुक्त को की गई शिकायत में कहा गया था कि श्वेता सिंह पर सरकारी बकाया होने का बावजूद बकाया नहीं होने की गलत जानकारी दी गई है। मामले के प्रारंभिक जांच में पाया गया कि श्वेता सिंह को बोकारो स्टील सिटी में एक आवास आवंटित किया गया है। इसके किराया और बिजली बिल 45 हजार रुपए बकाया है। लेकिन श्वेता सिंह ने नामांकन के समय दायर शपथ पत्र में सरकार या सरकारी संस्थान पर बकाया नहीं होने का उल्लेख किया है। उपायुक्त ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के निर्देश के आलोक में अपनी जांच रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन आयोग को भेजी है।
————————————
इसे भी पढ़ें….
बोकारो विधायक श्वेता सिंह का मामला राजभवन पहुंचा:भाजपा ने राज्यपाल को बताई गलतियां, दो पैन कार्ड को लेकर चर्चा में एमएलए बोकारो से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह की ओर से की गई विभिन्न तरह की अनियमितताओं की शिकायत राजभवन तक पहुंच गई है। भाजपा के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात पर विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत की है। भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह, बोकारो से भाजपा के पूर्व विधायक बिरंची नारायण एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने श्वेता सिंह के विरुद्ध गंभीर आरोपों की ओर ध्यान आकृष्ट किया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *