विधायक सुभाष मील ने खंडेला में होली मनाई:ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने रंग-गुलाल लगाकर दी बधाई

खंडेला विधायक सुभाष मील ने होली के अवसर पर खंडेला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में खंडेला क्षेत्र और आसपास की ग्राम पंचायतों के ग्रामीण तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में बावड़ी, ज्ञानपुरा, मलिकपुर, कांसरड़ा, लाखनी सहित विभिन्न गांवों और ढाणियों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर शिक्षाविद गिरधारी सिंह रूलानिया, दिनेश कुमार रूलानियां और सुरेश मावलिया सहित कई ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील का तिलक लगाकर और साफा पहनाकर स्वागत किया। विधायक सुभाष मील ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *