विधिक जागरुकता शिविर में छात्राओं को दी मौलिक अधिकारों की जानकारी

धौलपुर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रेखा यादव व न्यायिक मजिस्ट्रेट बाड़ी चित्राक्षी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव रेखा यादव ने बताया मुख्य ध्येय बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण प्रदान करना है एवं संविधान एवं कानून द्वारा बालिकाओं को जीवन, शिक्षा, समानता एवं सुरक्षा का पूर्ण अधिकार प्राप्त है। घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 मानसिक, शारीरिक व आर्थिक हिंसा से सुरक्षा करना है आदि है एवं जनोपयोगी कानूनी सहायता का अधिकार विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 हर बालिका को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराता है। सचिव ने न्याय आपके द्वार अभियान के बारे में बताया कि यह अभियान 10 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है जिसमें आमजन जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण निशुल्क करवा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *