पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गतप्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम काआयोजन किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली एवं झालसा रांची के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम मेंबतौर मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद,सचिव डीएलएसए जमशेदपुर समेत कमलकांत सिन्हा अधिवक्ता और सुग्गी मुर्मू पैनल अधिवक्ता शामिल थीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला कानूनों के प्रति जागरूक करना व उन्हें सशक्तबनाना था। इस अवसर पर महिलाओंको कानूनी सुरक्षा, घरेलू हिंसा सेसंरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न केविरुद्ध कानून, संपत्ति अधिकार औरअन्य महिला-संबंधित कानूनी विषयोंपर विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओंको बताया गया कि किसी भी तरह कीपरेशानी होने पर महिलाएं डरने कीबजाए आसपास के संबंिधत पीएलवीसे संपर्क कर कानूनी मदद ले सकतीहै।


