विधिक जागरूकता शिविर में दी कानून की जानकारी

अनगड़ा | झालसा द्वारा सोमवार को पैका में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जीडी पब्लिक स्कूल थड़पखना पैका में हुआ। शिविर में महिला, पुरुष व बच्चों को नासला स्कीम व दिशा स्कीम के बारे मे जानकारी दी गई। इसके तहत मुफ्त कानूनी सहायता देने, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा आदि कुरीतियों के खिलाफ कानूनी जानकारी दी गई। इसके खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। ई-श्रम कार्ड बनाने, विकलांग पेंशन विधवा पेंशन, विधवा पेंशन, सर्वजन पेंशन, आयुष्मान कार्ड, बालिका शिक्षा व बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। प्री लिटिगेशन वाद में आवेदन देने की प्रक्रिया, भूमि विवाद का मध्यस्थता आदि के बारे में बताया गया। मौके पर एलआरडीसी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अंजना कुमारी, स्नेहा झा मालती कुमारी, प्रदीप बड़ाईक, सीता देवी, राजा वर्मा व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *